फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट टीम ने किया विकास कार्यों का सत्यापन

Sat, 24 May 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र में शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की पारदर्शिता और क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। ग्राम पंचायत कर्मा खुर्द, कुड़ीमनमन, कोलकी चमरसन, खटियवा, किठिउरी में वर्ष 2024-25 के दौरान हुए विकास कार्यों की जांच की गई। ग्राम पंचायत कर्मा खुर्द एडीओ पंचायत पंकज सिंह, देवेश गोस्वामी, सुशील कुमार सिंह, सौरभ चौधरी की उपस्थिति में सोशल आडिट टीम एवं बीआरपी की ओर से ग्रामीण संघ की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान तकनीक सहायक महेंद्र यादव ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्राम प्रधान की ओर से कराए गए विकास कार्यों पर सहमति जताई। बैठक के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खर्च की गई राशि और कार्यों का ब्योरा ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें