अग्रहरि समाज की बैठक में जिला अध्यक्ष को माला पहनाते राष्ट्रीय अध्यक्ष।संवाद
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में मंगलवार को रामजानकी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के तत्वाधान में एक बैठक हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार व समाज की एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रभारी रामचंद्र अग्रहरि रहे।
उन्होंने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए पूरे देश में समाज को जागरूक व संगठित किया जा रहा है। संगठित होकर हर लड़ाई जीती जा सकती है। इसलिए समाज को संगठित होने की जरूरत है। समाज शिक्षा के क्षेत्र में व गरीब असहाय लोगों की पूरी मदद करेगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश अग्रहरि, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, विकास अग्रहरि ने भी बैठक को संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत नगर अध्यक्ष धर्मराज अग्रहरि ने किया। इस मौके पर पप्पू अग्रहरि, बनवारी अग्रहरि, ओमप्रकाश अग्रहरि, मोलहू प्रसाद अग्रहरि, रामरतन अग्रहरि, रघुनाथ अग्रहरि, रंजीत अग्रहरि, प्रेमचंद अग्रहरि, रामस्वरूप अग्रहरि, राम कुमार अग्रहरि, ब्रह्मानंद अग्रहरि, छोटे लाल अग्रहरी, शेष दत्त अग्रहरि, श्याम बिहारी अग्रहरि, रामधनी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।