संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से शराब का धंधा करने वाले एक तस्कर को 10 लीटर शराब के साथ हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेजा है।
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मेंहदावल पुलिस ने सोनबरसा वार्ड के मोड़ के समीप एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गंगा देवरिया निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।