संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने बुधवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद