फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट फोन पाकर खुश हुए विद्यार्थी

Sat, 30 Dec 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। विश्वनाथ शारदा महाविद्यालय भरदौलिया गोविंदगंज में शनिवार को विद्यालय में विद्यार्थियों में स्मार्ट फोन वितरित किया गया। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राएं खुश नजर आईं।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राममिलन यादव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि पढ़े-लिखे बच्चे ही देश के भविष्य हैं। शिक्षित परिवार से एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि सरकार आज तकनीकी युग में छात्रों को स्मार्ट फोन उपलब्ध करा रही है। ताकि घर बैठे ही सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में कुल 315 विद्यार्थियों में स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, उमेश सिंह, अक्षय सिंह, विशाल ओझा, सुखराम चौधरी, सुरेंद्र, बबलू जायसवाल, भुवनेश्वर नायक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें