फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर सौंपी जांच

Sun, 05 Mar 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चमरसन में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत लोक आयुक्त से की गई है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत चमरसन में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत लोक आयुक्त से हुई है। लोक आयुक्त के निर्देश पर जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जांच टीम 13 मार्च को अनियमितता की जांच करेगी। एसडीएम सदर रमेश चंद्र ने बीडीओ, पूर्व बीडीओ, एडीओ पंचायत, पूर्व एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव, पूर्व ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक को जांच के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
चमरसन गांव निवासी जोखन प्रसाद ने लोकायुक्त उत्तर प्रदेश से गांव के 34 बिंदुओं पर विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की है। आरोप है कि बिना कार्य के ही ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव ने सरकारी धन हड़प लिया है। लोक आयुक्त के निर्देश पर डीएम संदीप कुमार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर रमेश चंद्र ने बताया कि बीडीओ को पत्र भेजकर 13 मार्च को दोपहर 12 बजे से गांव में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। पूर्व बीडीओ, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व एडीओ पंचायत शशिभूषण पांडेय, पूर्व ग्राम सचिव शिवमूरत मौर्य और वर्तमान ग्राम सचिव कुणाल सिंह, तकनीक सहायक राकेश चौधरी को भी नियत तिथि पर समय से मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें