संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत उत्तर प्रदेश गिरोह बंद तथा समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश मिश्रा उर्फ पिकू मिश्रा उर्फ बाबा की लगभग 33 लाख रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की गई। इसके साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया।
यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को किया। नशे का कारोबार करने वाले आरोपी राकेश मिश्रा उर्फ पिंकू मिश्रा उर्फ बाबा तथा रीता मिश्रा निवासी निवासी रक्शा थाना मेंहदावल हाल मुकाम मोहल्ला भिटवा टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद की अवैध संपत्ति कि कुर्की के संबंध में डीएम कोर्ट ने आदेश दिया था।
अभियुक्त उपरोक्त व उनकी पत्नी द्वारा अवैध ररूप आपराधिक गतिविधियों का संचालन करते हुए अपने तथा अपने रिश्तेदारों के नाम से अर्जित की गई लगभग 2,68,73,210 रुपये की अचल संपत्ति को 27 मई 2024 को जब्त किया गया था। राजस्व व पुलिस की टीम ने दिन में एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त द्वारा आपराधिक कार्यों में संलिप्त रहकर अवैध रूप से अर्जित किए गए मकान व वाहन अनुमानित मूल्य कुल 33,76,358 रुपये बृहस्पतिवार को कुर्क किया।