फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेयजल परियोजनाओं की रफ्तार सुस्त, गर्मी में स्वच्छ पेयजल से जूझेंगे लोग

विज्ञापन
अर्धनिर्मित पानी की टंकी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जल जीवन मिशन के तहत जिले में हर घर जल पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। इस योजना के तहत कुल 463 परियोजनाओं पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना था, लेकिन सुस्ती कार्यप्रणाली के चलते अब तक मात्र 80 परियोजनाओं पर ही पानी का टंकी का निर्माण हो सका है, जबकि 181 परियोजनाओं पर पानी का टंकी बनाने का कार्य चल रहा है। यह स्थिति तब है कि परियोजनाओं को मार्च 2024 में ही पूरा हो जाना था। अभी भी पेयजल परियोजनाओं ने रफ्तार नहीं पकड़ी है, इससे गर्मी के सीजन में लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को पाइपलाइन के माध्यम से हर घर तक नल से जल पहुंचाना है। सितंबर 2025 तक जनपद में 2,13,452 घरों में कनेक्शन दिए जाने का दावा किया जा रहा है। अशरफाबाद, भेलवासी, बूधा कला, बरगदवा कला, सेमरियावां आदि क्षेत्रों में पानी की टंकी का कार्य अधूरा होने से समस्या बनी हुई है। ऐसे में सीधे ट्यूबवेल से ही तमाम जगहों पर पानी की सप्लाई हो रही है। इससे काफी समस्या आ रही है। कहीं लीकेज हो जा रहा है तो कहीं पाइप लाइन ही अधूरी पड़ी हुई है।

महुली में सवा चार करोड़ की पेयजल परियोजना नहीं बुझा सकी प्यास

हरिहरपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल के तहत महुली में वर्ष 2014-15 से शुरु हुई चार करोड़ 23 लाख की पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन सप्लाई पाइप में लीकेज के चलते लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही। लीकेज के चलते लोगों के घरों के सामने लगी टोटियॉ शो-पीस बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था जल निगम को निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया था। जिससे महुली सहित ग्राम पंचायत में शामिल कुल आठ गांवों की करीब 15 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य था। ग्रामीण दीपक वर्मा, सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया, मिश्रीलाल, दीपक, पिंटू, अमित, राधेश्याम आदि ने बताया कि परियोजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए गांवों तक पाइप लाइन बिछा दी गई है। हर घर के सामने टोटियों के लिए पाइप भी डाली गई। कुछ जगहों पर टोटियां लगी हैं, लेकिन कई लोगों के दरवाजे पर वाटर सप्लाई के लिए लगी पाइप टूटने लगी है। पेयजल सप्लाई शुरू करने की कोशिश भी हुई, लेकिन जगह-जगह पाइप में लीकेज होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। इस परियोजना से ग्राम पंचायत में शामिल पुरवा औसानीपुरवा, बौरिहवा, डड़वा, रमतली, दिनेरा पुरवा, किरहिया, कुर्मियाना, हृदयी पुरवा के करीब 15 हजार से अधिक की आबादी को शुद्ध पेयजल से लाभान्वित होना था, लेकिन लोग अब भी शुद्ध पेयजल से वंचित है। इसी तरह नाथनगर ब्लाॅक के मुकुंदपुर गांव में हर घर जल योजना के तहत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना के टंकी निर्माण का कार्य ठप पड़ा हुआ है। टंकी निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर कार्यदायी संस्था के लोग से मौके नदारद है। अप्रैल 2023 में एक करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से शुरू हुई मुकुंदपुर गांव की पेयजल परियोजना से कुल 1,753 जनसंख्या की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित है। हर घर जल योजना के तहत शुरु हुई परियोजना के निर्माण का जिम्मा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपा गया था। निर्माण कार्य करा रही संस्था परिसर में सोलर पैनल,ट्युबवेल का निर्माण कार्य पूरा कर चुका है, लेकिन पानी की टंकी अधूरी रहने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जहां पर भी पेयजल परियोजनाओं के संचालन में दिक्कत है, उन्हें ठीक कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले ही इन परियोजनाओं को दुरूस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्र राम- अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें