फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नामांकन की गति सुस्त, 253 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। जिले में स्कूल चलो अभियान की सुस्त प्रगति पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। अभियान में कक्षा एक और छह में एक भी नामांकन न होने पर 253 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नोटिस दिया गया है। उन्हें चेतावनी जारी करते हुए तीन दिन के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के कुल 2419 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्तरीय सरकारी और निजी विद्यालय संचालित हैं। इसमें 229417 बच्चे नामांकित हैं। विभागीय समीक्षा में सामने आया कि अभी तक 253 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक और छह का एक भी नामांकन नहीं हुआ है। इनमें अधिकतर परिषदीय विद्यालय हैं।
बीएसए कार्यालय के नोटिस में इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों को दस से अधिक नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है। नामांकन न होने की दशा में नोटिस में जवाब संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन और प्रोन्नत विद्यार्थियों का डाटा समय पर अपलोड न करने पर भी विभाग ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों ने अब तक प्रोन्नत बच्चों का डाटा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया है, उन्हें तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों की ओर से नामांकन में शिथिलता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल चलो अभियान के तहत इस नामांकन प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इसलिए सभी प्रधानाध्यापक निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करें।
इस कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर अब विद्यालयवार नामांकन स्थिति की कड़ी निगरानी की जा रही है, जिससे शैक्षिक सत्र में किसी भी बच्चे का नामांकन छूट न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें