फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में बढ़े स्किन एलर्जी और फंगल इंफेक्शन के मरीज

Sat, 25 May 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धूप, धूल और उमस भरी गर्मी से त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में एलर्जी, स्केबीज और फंगल इंफेक्शन के 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को चिकित्सक परामर्श देने के साथ शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण स्किन एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। त्वचा रोग विशेषज्ञ राज कुमार के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव से बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं। जो गंदगी और पसीने के साथ मिलकर एलर्जी और दाद बढ़ाते है। त्वचा पर लाल रंग के दाने हो जाते है। समय पर इलाज न होने से बैक्टीरिया और कीटाणु शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाते हैं। जरूरी है कि शरीर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। तेल का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि शरीर पर तेल लगाने से पसीना निकलने के रास्ते बंद हो जाते हैं। जिसके कारण त्वचा पर दाने, घमौरी और खुजली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सतर्क रहकर करें त्वचा रोगों से बचाव
धूल और धूप से बचें।
साबून से शरीर की सफाई करें।
तेल का इस्तेमाल कम करें।
तरल पदार्थ लेते रहें।
तलाभुना और मसालेदार खाने से परहेज करें।
हरी साग-सब्जियों का अधिक प्रयोग करें।

धूप और गर्मी के कारण त्वचा की एलर्जी, स्केबीज और फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सड़क पर उड़ती धूल, पसीने के साथ त्वचा पर इकट्ठा होकर एलर्जी और फंगल इंफेक्शन का कारण बनते हैं। ऐसे में शरीर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
- डाॅ. राजकुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें