कोतवाली और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इंडस्ट्रीयल एरिया से शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान अंतरजन
- फोटो : KHALILABAD
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र से शुक्रवार को मुठभेड़ में अंतरजनदीय छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल, खोखा,चोरी के जेवरात, 29 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में जिले में हुई छह चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ।
एसपी सोनम कुमार ने बताया कि कोतवाल सर्वेश राय और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र से छह चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के एक साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पकड़े गए चोरों की पहचान मोहम्मद शहजादे, कमरुद्दीन निवासी तुर्कमानपुर राजघाट गोरखपुर, आरिफ निवासी पहाड़पुर राजघाट, पिंकू उर्फ गौरव निवासी हांसुपुर राजघाट, सौरभ राय निवासी बड़गो थाना धनघटा, संतकबीरगर और अभिमांशु सिंह निवासी डोमहर थाना सहजनवा जिला गोरखपुर के रूप में हुई।
पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। सरगना शहजादे है। वह लोग गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। बस्ती, गोरखपुर आदि आसपास के सीमावर्ती जनपदों में चोरी व नकबजनी की घटनाएं करते हैं। दो दिन पूर्व औद्योगिक क्षेत्र में रेकी कर चोरी के लिए मकान चिह्नित किय था। उसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे।
मजीद ने बताया गया कि उन लोगों ने 29/30 सितंबर की रात पिपरा बोरिंग चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी। इस घटना में शहजादे ने बताया कि उसके साथ कमरुद्दीन व आरिफ थे। 6/7 अगस्त की रात कस्बा खलीलाबाद में मुखलिसपुर चौक के पास एक दुकान में शटर तोड़कर चोरी की थी। 8/9 नवंबर की रात बरदहिया बाजार में एक मकान में ताला तोड़कर चोरी करना बताया। 15/16 नवंबर की रात में परसाकला में एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने की थी।
11/12 नवंबर की रात में मीरगंज में एक बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी की थी। पूछताछ में शहजादे ने बताया कि दस अक्तूबर को बिसरापार गांव के सिवान में बिजली का तार टूट कर गिर गया था, जिसे उठा ले गए थे।