संतकबीरनगर। क्षेत्र की ग्राम सिसई माफी निवासी पीड़िता को एक अज्ञात जालसाज ने पुलिस अधिकारी बनकर फोन करके ब्लैकमेल किया। डर के कारण पीड़िता ने अपने बैंक खाते से फ्रॉड की ओर से बताए गए दो अलग-अलग खातों में कुल 25,700 स्थानांतरित कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल थाना दुधारा में शिकायत दर्ज कराया। एसओ दुधारा अरविंद शर्मा ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी ऋषिकेश यादव ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की। इस सूचना पर तत्काल साइबर सेल थाना दुधारा की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता के खाते से साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाले गए 6000 रुपये को वापस कराया। इसके साथ ही 19700 रूपये बैंक के माध्यम से होल्ड करा दिया गया है।