फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबीर भजन पर झूमे लोग

Sat, 31 Jan 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महोत्सव में कबीर भजन प्रस्तुत करते कबीर पंथी-संवाद - फोटो : दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान रोहतक में धरने को संबो​धित करते हुए। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के तीसरे दिन संत देवेंद्र दास ताना बाना ग्रुप बनारस द्वारा कबीर भजन की खूबसूरत प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन अभिनव वत्स व स्वीटी सिंह ने किया गया।
विज्ञापन


शुरुआत संत देवेंद्र दास ने कबीर भजन ...लिखा लिखी की नहीं, देखा देखी है बात, दूल्हा दुलहिन मिल गए फिर गई बरात..., ...तेरा तुझको सौंपता धीरे धीरे रे मना..., बुरा जो देखन मैं चला..., ...ऐसी बानी बोलिये मन का आपा खोय औरन को शीतल करे आपहु शीतल होय.., ..कबीरा खड़ा बाजार में सबकी मांगे खैर ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर.. शृंखला सुनाकर माहौल को कबीर मय कर दिया। इसके बाद ...मेरे राम, मेरे राम, जरा धीरे धीरे जरा हौले हौले, मेरे राम, मेरे राम। गाड़ी हांको मेरे राम, गाड़ी वाले..खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। ...घूंघट के पेट खोल तोहे पिया मिलेंगे आज.. सुनाकर लोगों को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें