फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी से नाराज गांव वालों ने युवक को जमकर पीटा, बाइक तोड़ी

Tue, 27 Feb 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा/ संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के एक गांव में लगे मेले में आई युवती के साथ दो युवक छेड़खानी कर रहे थे। उस दौरान गांव वालों ने देख लिया और युवकों का दौड़ा लिया। एक युवक भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पकड़कर गांव वालों ने जमकर पीटा। इस दौरान युवक की बाइक को तोड़ दिया। किसी तरह से युवक भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में संत रविदास की जयंती के अवसर पर मेला लगा था। मेले में गांव की युवती भी पहुंची थी। उसी समय सहजनवां क्षेत्र के दो युवक बाइक से पहुंचे और युवती के साथ बातचीत करने लगे। इस दौरान युवती से छेड़खानी भी की। यह गांव के कुछ युवकों ने देख लिया और सहजनवां से आए युवकों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, युवक बाइक से भागने लगे। इस दौरान लोगाें ने उन्हें दौड़ा कर दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। इस दौरान उन्हें मारने-पीटने लगे। इसमें से एक युवक किसी तरह भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। देखते देखते ही गांव में हो हल्ला मच गया। ग्रामीणों ने युवक को खूब पीटा। इस दौरान युवक की बाइक भी तोड़ दी। सुचना पर बखिरा पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मारने वाले युवक भाग खड़े हुए। घायल युवक किसी तरह से मौके से भाग निकला।
एसओ बखिरा श्याम मोहन ने बताया कि सहजनवां क्षेत्र के दो युवक मेले में आए थे। किसी युवती के साथ छेड़खानी की थी जिससे नाराज गांव के लोगों ने पीटा है। इसमें से एक युवक घर पहुंच गया लेकिन दूसरा युवक घर नहीं पहुंचा है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें