फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में छह घायल, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितही गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे दो बाइक और एक कुल्फी लदी जुगाड़ गाड़ी टकरा गईं। इसमें छह लोग घायल हो गए। हादसे में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छितही गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने से एक बाइक महुली से बस्ती की ओर जा रही थी और दूसरी बाइक बस्ती से महुली की ओर आ रही थी। इसी बीच बस्ती की तरफ कुल्फी लदी एक जुगाड़ गाड़ी भी जा रही थी। इसी दौरान तीनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं और इसमें छह लोग घायल हो गए।
घायलों को नाथनगर सीएचसी ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महुली पुलिस के साथ ही धनघटा थाने की भी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां घायलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

घायलों में पवन, परमानंद निवासी जगदीशपुर, रामसुंदर निवासी पयारेपुर, उदय मौर्य जोगाराजा, अजय भिरखिनी खुर्द केवटहिया और एक अज्ञात महिला शामिल है। सभी घायल जिले के निवासी हैं। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में घायलों का इलाज जारी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें