संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर एक पीडित ने बहन के ससुरालियों पर मारपीट का आरोप मढ़ा। पुलिस ने मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया। पुलिस के अनुसार बखिरा थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी अखिलेश यादव ने बताया कि 15 अप्रैल को शाम छह बजे अपने बहन सुमन को उसके ससुराल गांव फुलवरिया लेकर गए हुए थे। पारिवारिक विवाद को लेकर सुरेंद्र अनिल, रामनवल उनको गाली देते हुए मारने पीटने लगे। इससे उनके शरीर के मुंंह समेत अन्य स्थानों पर काफी चोट आई। कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद उक्त लोग जानमाल की धमकी देकर अपने दरवाजे से भगा दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद