संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के उमिला गांव में बहन को रात में टहलने से मना करना भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि नाराज बहन ने परिचित युवकों को बुलाकर भाई की पिटाई करवा दी। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उमिला निवासी इंद्रेश राय ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 23 सितंबर की रात करीब नौ बजे उन्होंने अपनी बहन को टहलने के लिए जाने से मना किया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर उनकी बहन प्रियंका राय और मनीषा राय ने गुरुदीप सिंह समेत अन्य लोगों को बुला लिया।
इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में घटना के कारणों और आरोपों की जांच की जा रही है।Ƌ