फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाई की पिटाई से घायल बहन की मौत, आनन-फानन में शव को दफनाया

Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के छोटी अकोल्ही में भाई की पिटाई से घायल बहन की मंगलवार की भोर में मौत हो गई। युवक ने बहन के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया। जानकारी होने पर पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी भाई पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेराजुलहक ने बताया कि उनके तीन बेटे व चार बेटियां हैं। बेटे हैदराबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। 20 अक्तूबर को बड़ा बेटा अब्दुल समद घर आया था। इस दौरान बहन नादिया खातून (19) से किसी बात को लेकर पीट दिया। उसे गंभीर चोटें लगीं। उसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार की भोर में उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में उसे ले जाकर गांव के बाहर स्थित बाग के कब्रिस्तान में दफना दिया। जानकारी होने पर सेराजुलहक भी पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी बेलहर पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर एसओ संध्या रानी तिवारी घटनास्थल पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार हरेराम यादव, हल्का लेखपाल राहुल श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद असलम, जितेंद्र कुमार द्विवेदी, राजू यादव, तबरेज सिद्दीकी, कोमल देवी, शिल्पा तिवारी की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ संध्या रानी तिवारी ने बताया कि सेराजुल हक की तहरीर पर अब्दुल समद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

युवती के किसी के साथ घूमने से नाराज था भाई
युवती के पिता सेराजुलहक ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी बेटी तीन दिन पूर्व किसी के साथ घूमने गई थी जिससे उसका बेटा नाराज था और उसने बेटी को मारा पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद बेटे ने बिना सूचना दिए उसे दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें