फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट में खुली एकल खिड़की, दलों को कार्यक्रम की अनुमति लेना होगा आसान

Tue, 19 Mar 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकारियों की लगी डयूटी, अवकाश के दिन भी खुलेगा
विज्ञापन

- एसडीएम न्यायिक मेंहदावल व नायब तहसीलदार को तैनात किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनैतिक पार्टियों को गाड़ी व अन्य प्रकार की अनुमति के लिए कलक्ट्रेट कोर्ट में एकल खिड़की स्थापित की है। यहां पर अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी है। एकल खिड़की पर एसडीएम न्यायिक मेंहदावल संजीव कुमार व नायब तहसीलदार प्रेम नारायण को तैनात किया है। एकल खिड़की अवकाश के दिन भी खुली रहेगी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि पुलिस विभाग, बिजली निगम, अग्निशमन विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत आदि विभागों से अनुमति में अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए एक नोडल अधिकारी व जनपद स्तर पर एक एकल खिड़की स्थापित किया है। एकल खिड़की के लिए राजनैतिक पार्टियों से ऑनलाइन/ऑफलाइन प्राप्त अनुमति को नोडल अधिकारी को भेजने के लिए प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद मोबाइल नंबर 9451795571, 7985120731 और कंप्यूटर ऑपरेटर अवधेश कुमार को नामित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं एकल खिड़की के लिए विभागों से नामित अधिकारी, कार्मिक जिसमें पुलिस विभाग से संजीत कुशवाहा मोबाइल नंबर 8423839201, बिजली निगम से मुनेंद्र तिवारी मोबाइल नंबर 7007699597, लोक निर्माण विभाग से मनीष कुमार श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 8318152564, अग्निशमन विभाग से कन्हैया लाल मोबाइल नंबर 7388048809, परिवहन निगम से राजकुमार मोबाइल नंबर 8433201231 व नगर पालिका से अमरेश कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 9455019299 की ड्यूटी लगाई गई है। जो कलक्ट्रेट में स्थापित एकल खिड़की पर उपस्थित रह कर विभागीय कार्यों को संपादित कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित एकल खिड़की में ड्यूटी में लगाए समस्त अधिकारी व कार्मिकों को तय स्थान पर उपस्थित रहकर अनुमति संबंधी कार्य करना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें