संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लाॅक के सेहुड़ा गांव के एक युवक ने उत्तर भारत कराटा चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
17 दिसंबर को गाजियाबाद में उत्तर भारत चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में अलीगढ़, ग़ाज़ियाबाद ,नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ समेत विभिन्न की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें लगभग 200 युवक शामिल रहे। प्रतियोगिता में सेहुड़ा गांव के रैयान दुर्रानी 17 वर्ष ने भी प्रतिभाग किया। रैयान दुर्रानी ने प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।
रैयान दुर्रानी पिछले कुछ वर्षों से अलीगढ़ स्थित कराटे चैंपियनशिप एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। चैंपियनशिप में अलीगढ़ टीम का दबदबा रहा है। इस चैंपियनशिप वसीम आरिफ, शाकिर मालिक और रिया ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं, रैयान दुर्रानी, फरहान और इंशारा बतूल ने रजत पदक प्राप्त किया।
रैयान दुर्रानी की सफलता पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महताब आलम उर्फ लड्डू, पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शब्बीर अहमद, मोहम्मद अदनान, गुफरान आजम, रिजवान अहमद, पूर्व प्रधान मोहम्मद शाहिद, अखलाक अहमद, डाॅक्टर अदील अहमद, राजकपूर, राजकुमार, उसामा खान, सगीर अहमद, मोहम्मद असजद आदि ने बधाई दी है।