फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाषा भाषण प्रतियोगिता में सिदरा रोहित और नौशाद बने विजेता

Wed, 04 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। नूरूल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर काॅलेज बढ़यामाफी में दो दिवसीय हिंदी, इंग्लिश, उर्दू भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तीनों भाषा के दस-दस टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हिंदी में सिदरा जलाल, इंग्लिश में रोहित कुमार और उर्दू में मो नौशाद विजेता रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा बेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों को अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है। शिक्षकों को बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करना चाहिए। सह प्रबंधक एजाज मुनीर ने कहा कि बच्चों की भाषण प्रतियोगिता से बोलने की झिझक खत्म होती है। इससे बच्चे निडर बेबाक बनते है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव, सुरेंद्र पाल, मुजीबुर्रहमान, जेबा हुसैन, अबूजर चौधरी, अब्दुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें