फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 54 केंद्रों पर सकुशल हुई सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा

Fri, 25 Apr 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा शुक्रवार को जिले के 54 केंद्राें पर सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा में कही से कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य व परीक्षा के नोडल प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई। सुबह की पाली की परीक्षा सात बजे से नौ बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 11 बजे से एक बजे तक और तीसरे पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसी क्रम में प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद तीन पालियों में परीक्षा सम्पन्न हुई।
केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 48 छात्राओं में 47 ने परीक्षा दिया, द्वितीय पाली में पंजीकृत 30 परीक्षार्थियों में 28 ने और तृतीय पाली में कुल पंजीकृत 20 छात्राओं ने परीक्षा दिया। परीक्षा में कुल तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा व्यवस्था में डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, रितेश त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार, मनीष सिंह, उमेश कुमार सिंह, सीमा पाण्डेय, पूनम उपाध्याय, ममता शुक्ला, माया, शाहिदा खातून, बबिता चौरसिया, विशाल सिंह, अजीत कुमार यादव, अजय कुमा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें