संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा शुक्रवार को जिले के 54 केंद्रों पर हुई। इस दौरान कॉलेज के मुख्य गेट पर तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परिसर में प्रवेश दिया गया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा शुक्रवार को तीन पालियों में हुईं। जिसमें अंग्रेजी, संस्कृत, गृह विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र एचआरपीजी कॉलेज के मुख्य गेट से परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद परिसर में प्रवेश दिया गया। हालांकि तीन पालियों में परीक्षा होने की वजह से परीक्षार्थियों की संख्या कम थी। इसके बाद आंतरित सचल दल ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। परीक्षा के नोडल प्रभारी प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्राें पर सकुशल संपन्न हुई है। परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। साथ ही परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सभी केंद्रों से जमा करा लिया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।