- शहर के गोला बाजार में बृहस्पतिवार देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के गोला बाजार स्थित पीएनबी के एटीएम कक्ष में आग लगने से अफरा-तरफी मच गई। सूचना के बाद दमकल की भी गाड़ी मौके पर पहुंच गई। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू में कर लिया गया।
ज्ञात हो कि गोला बाजार के पीएनबी के एटीएम से बृहस्पतिवार की देर रात को धुंआ निकलता देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद गोला चौकी इंचार्ज मनीष कुमार जायसवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एटीएम से तेजी से धुंआ निकल रहा था और तार जलने का दुर्गंध फैला था। तत्काल फायर सर्विस को सूचना देकर बैंक कर्मचारियों को बुलवाया गया।
बैंक कर्मचारियों के आने पर एटीएम का ताला तोड़ा गया तो पूरा एटीएम कक्ष धुंए से भरा था। स्टेबलाइजर में आग लगा था। इसके बाद बैंक की मेन सप्लाई काटकर आपूर्ति रोकी गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। जिम्मेदार व स्थानीय लोग शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की चर्चा करते रहे।