फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा संपन्न

Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा मंगलवार को जिले के 54 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। तीन पालियों में स्नातक स्तर की सेमेस्टर परीक्षा में लगभग 55 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के लिए एचआरपीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को यहीं पर जमा कराया जा रहा है। मंगलवार को तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। परीक्षा के नोडल प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुल 54 केंद्रों पर परीक्षाएं संपन्न हुईं। सुबह की पाली सात से नौ बजे तक, 11 से एक बजे तक द्वितीय पाली और तीन से पांच बजे तक तृतीय पाली की परीक्षा हुई।
उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर की परीक्षाएं हो रही हैं, जिसमे बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे गए हैं। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले महाविद्यालय के नियंता मंडल की ओर से गेट पर चेकिंग की गई। किसी भी परीक्षा केंद्र से शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें