संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा जिले के 62 केंद्रों पर शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्र एचआरपीजी कॉलेज में तीन पालियों में विषय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें तीनों पालियों में 122 परीक्षार्थियों में से 119 उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। विश्वविद्यालय के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। संवाद