फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए पांच टीमें वाराणसी रवाना

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से वाराणाी रवाना होती बाल वैज्ञानिकों की टीम-स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026-27 के प्रदेश स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए जिले की पांच बाल वैज्ञानिक टीमों के विद्यार्थी, तीन मार्गदर्शक शिक्षक एवं जिला समन्वयक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त) बृहस्पतिवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना हुए। प्रदेश स्तरीय आयोजन 27 से 29 नवंबर तक वाराणसी स्थित एक स्कूल में किया जा रहा है। जनपद की टीमें इसमें स्थानीय समस्याओं पर आधारित वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार एवं तकनीकी समाधानों का प्रस्तुतीकरण करेंगी।
इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार है। इसी के अंतर्गत जिले के बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर परियोजनाएं तैयार की हैं।
विज्ञापन

इसमें नालियों की जल निकासी व्यवस्था का वैज्ञानिक अध्ययन एवं समाधान राज ग्लोबल एकेडमी, खलीलाबाद के ओजस सिंह, स्मार्ट पर्सनल मेडिकल असिस्टेंट एआई पर पंडित राम कोमल रंजीत त्रिपाठी कॉलेज की टीम के तबरेज आलम एवं संस्कार मिश्रा द्वारा स्मार्ट पर्सनल मेडिकल असिस्टेंट एआई परियोजना प्रस्तुत की जाएगी।
वहीं स्मार्ट ड्रेन ओवरफ्लो एवं वाटर लॉगिंग अलर्ट सिस्टम हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रियांशु गोंड एवं प्रियांशु कुमार की टीम द्वारा प्रस्तुत इस परियोजना में नालियों में पानी के स्तर की निगरानी के लिए सेंसर आधारित तकनीक का उपयोग पर प्रस्तुति री जाएगी।
विज्ञापन

दुर्घटना पहचान एवं लोकेशन ट्रैकर में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धर्मसिंहवा के विद्यार्थी रितेश एवं निकेत द्वारा एक्सीडेंट डिटेक्शन एंड लोकेशन ट्रैकर परियोजना प्रस्तुत की जाएगी। सन सोलर ट्रैकर एवं सार्वजनिक सड़कों पर विद्युत ऊर्जा अपव्यय का नियंत्रण में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के दीपक एवं विकास मौर्य द्वारा प्रस्तुत इस परियोजना में सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग तथा सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था में बिजली की बचत पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह के साथ टीमें रवाना हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें