फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आदेशों के उल्लंघन पर एसआई और दीवान लाइन हाजिर

Sun, 23 Feb 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। स्थानांतरण आदेश के बावजूद बखिरा थाने में जमे एसआई और दीवान को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना भारी पड़ी। एसपी ने इन दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। बखिरा थाने में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर रामप्रवेश यादव का स्थानांतरण पांच माह पूर्व खलीलाबाद कोतवाली में हुआ था। एसपी के स्थानांतरण आदेश के बावजूद बखिरा थाने पर एसआई राम प्रवेश यादव जमे रहे। दीवान अनिल यादव का भी कोतवाली खलीलाबाद में स्थानांतरण एक पखवारा पूर्व हुआ था। लेकिन उन्होंने भी ज्वाइन नहीं किया। इस मामले के संज्ञान में आते ही एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर करने फरमान जारी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें