एक दिन की डीएम बनी श्वेता त्रिपाठी फरियाद सुनते हुए- स्रोत सूचना
- फोटो : katra news
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद की कक्षा 12वीं की छात्रा श्वेता तिवारी को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान छात्रों ने 20 फरियादियों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया।
एक दिन का जिलाधिकारी बनाए जाने पर छात्रा श्वेता तिवारी ने जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उप जिलाधिकारी सहित संबंधित राजस्व एवं अन्य अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। छात्रा श्वेता तिवारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। डीएम आलोक कुमार ने श्वेता तिवारी को पुष्प गुच्छ व मोमेंटो देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।
इस दाैरान एडीएम जयप्रकाश, एडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम न्यायिक हृदय राम तिवारी, एसडीएम न्यायिक रमाकांत चौबे, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, प्रधानाचार्या डॉ. सबीहा मुमताज आदि मौजूद रहे।