फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शटरिंग मिस्त्री का फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 23 Mar 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सात दिन से लापता था, बेलहरकला क्षेत्र के जंगल बेलहर की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के जंगल बेलहर में शनिवार की सुबह आठ बजे गांववालों ने जंगल में बने टूटे मकान में एक शख्स का शव फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त बेलवा ठकुराई निवासी 50 वर्षीय रामसनेही के रूप की। वह शटरिंग का काम करता था। बेटे के अनुसार रामसनेही पिछले सात दिन से लापता था। बेटे ने पिता के हत्या की आशंका जताई है।
जंगल बेलहर में वन विभाग कार्यालय से कुछ दूरी पर टूटे मकान में शव की सूचना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी के बाद घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी तरह-तरह की चर्चा करने लगे। रामसनेही के पुत्र राजकुमार ने बताया कि पिता रामसनेही पुत्र दिलराज सात दिन से घर से गायब थे। जिनकी खोजबीन की जा रही थी। शनिवार की सुबह जंगल बेलहर वन विभाग कार्यालय से आगे एक पशु शेड में संदिग्ध परिस्थितियों में मफलर से लटका पिता का शव मिला। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। घटना की जानकारी के बाद रामसनेही की पत्नी कबूतरा का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल बेलहर में एक शव पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें