पौली क्षेत्र के मड़पौना निवासी शुभम ने नीट परीक्षा पास की इस दौरान माता पिता ने मिठाई खिलाकर खुश
संतकबीरनगर। पौली क्षेत्र के मडपौना निवासी शुभम पुत्र सत्यव्रत चतुर्वेदी ने नीट 2023 की परीक्षा में 847वां रैंक हासिल किया है। इनकी प्राथमिक शिक्षा बाल विद्यालय प्रसादपुर, हाईस्कूल सेंट थॉमस स्कूल खलीलाबाद व इंटर की शिक्षा धनंजय पब्लिक स्कूल अतरौलिया आजमगढ़ से हासिल किया है।
शुभम ने बताया कि परीक्षा में 720 अंक में 690 अंक हासिल किया है। पिता सत्यव्रत चतुर्वेदी, माता साधना चतुर्वेदी, दादी चंद्रावती देवी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।