फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
बेलहर में कलश यात्रा में शमिल लोग। संवाद
विज्ञापन
लोहरौली। बेलहर में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा अमराकोइल (जोरहुआ) से शुरू होकर मदरहा बैरहवा और पिपरा प्रथम होते हुए राजघाट बूधानदी स्थित राज जानकी मंदिर पहुंची। बूधानदी के तट पर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। मुख्य यजमान सीएल वर्मा और सोनमती देवी ने बताया कि यह कलशयात्रा धार्मिक अनुष्ठान और भागवत कथा कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक धन्नजय महाराज प्रतिदिन कथा प्रवचन करेंगे। प्रवचन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक और रात्रि आठ बजे से कथा विश्राम तक होगा। इस मौके पर बाबूराम वर्मा, राजीव वर्मा, राजेश वर्मा, आकाश वर्मा, सोनाली, सुनीता, आदित्य, रामअचल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें