हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ धाम में मंगलवार से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। अनवरत नौ दिनों तक चलने वाले श्रीराम कथा के कथा वाचक संजय कृष्ण किंकर महाराज होंगे। यह जानकारी पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने दी है। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा प्रतिदिन नौ बजे से शुरु होगी जो दोपहर बाद तक चलेगी। संवाद