फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जर्जर तारों के सहारे दी जा रही बिजली आपूर्ति, केबल लगाने की मांग

Sun, 06 Aug 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत बखिरा के मंगल बाजार में बिजली बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के मंगल बाजार में पांच दशक पुराने जर्जर बिजली के तारों के चलते बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। इसके बाद भी बिजली निगम के जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं, जबकि पुराने जर्जर तारों को हटाकर केबल लगाने की मांग की जा रही है।
क्षेत्र के निवासी राजकुमार, राजू कसेरा, नंदलाल कसेरा, चंद्रप्रकाश सिंह, रामसरन, हनी गुप्ता आदि ने कहा कि मंगल बाजार मुहल्ले में करीब पांच दशक पूर्व कॉपर के बिजली के तार लगे हैं। उन्हीं तारों के सहारे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं और बार- बार टूटकर गिर रहे हैं। बिजली निगम के कर्मी इन तारों को बदलने की जगह इन्हें जोड़कर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि मंगल बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर तिराहे पर लगा लोहे का पोल भी खस्ताहाल है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने कहा कि बहुत जल्द बखिरा कस्बे के जर्जर तारों को हटाकर केबल लगाने का कार्य शुरु किया जाएगा। इससे लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें