बैठक में न पहुंचने पर एडीओ पंचायत ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। ब्लॉक सभागार बेलहर कला में सोमवार को डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे, रेट्रो सिटिंग, पीडीआई पोर्टल कार्य की समीक्षा को लेकर बैठक बुलाई गई थी। जिसमे पंचायत सहायकों को बैठक में शामिल होना था। बैठक में 63 पंचायत सहायकों में से 35 पंचायत सहायक मौजूद रहे। 28 पंचायत सहायक बैठक में अनुपस्थित पाए गए। एडीओ पंचायत सभाजीत यादव ने बताया कि सोमवार को पंचायत सहायकों की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। 63 पंचायत सहायकों में से 28 पंचायत सहायक अनुपस्थित थे। मंगलवार को इन सभी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साथ ही उस दिन का वेतन रोका गया। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरीके से लापरवाही की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।