फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रांसफार्मर के पास लगी दुकानें, कहीं हादसे का सबब न बन जाए

Sat, 13 Apr 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोला बाजार, मेंहदावल बाईपास सहित कई स्थानों पर सड़क के किनारे लगे हैं ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

- ट्रांसफार्मरों के नीचे या आसपास लग रही दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पछुवा हवा भी जोरों पर चल रही है। इस बीच शहर में जगह-जगह ट्रांसफार्मर के नीचे या उसके आसपास सटकर लगी दुकानें हादसों का सबब बन सकतीं हैं।
गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। गांवों से शहर तक बिजली के तारों, ट्रांसफार्मरों में होने वाली स्पार्किंग या आग फसल, आसपास के घरों, दुकानों को नुकसान पहुंचा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों के आसपास बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे व उसके आसपास दुकानें लग रही हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर से निकली छोटी ही चिंगारी एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

कई बार ट्रांसफार्मर की ऑयल लीकेज के बाद चिंगारी निकलने का डर बना रहता है। इससे नीचे व आसपास के दुकानदारों खतरे का सबब बन सकता है। गौर करने वाली बात ये है कि दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें लगा रहे हैं। अपनी जान की परवाह किए बिना प्रतिबंधित स्थान पर भी दुकान लगा रहे हैं, जबकि जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। शहर के गोला बाजार निवासी अमित कुमार, राघवेंद्र आदि ने कहा कि गर्मी के मौसम में अक्सर ट्रांसफार्मर हीट हो जाता है, जिससे चिंगारी निकलती है। मुखलिसपुर तिराहा निवासी प्रदीप कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर के नीचे लोग बाइक खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।




कई जगह सड़क के किनारे लगे हैं ट्रांसफार्मर


गोला बाजार, मेंहदावल बाईपास के निकट, मुखलिसपुर तिराहा सहित शहर के कई स्थानों पर सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के इर्द-गिर्द दुकानें लग रही हैं। पछुआ हवा चलने से अक्सर चिंगारी निकल रही है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके न तो ट्रांसफार्मर हटाया जा रहा है और न ही दुकानदारों को ट्रांसफार्मर से दूर किया जा रहा है। वैसे बिजली निगम का नियम है कि ट्रांसफार्मर के नीचे या इससे सटकर कोई भी दुकान या स्टाल लगाने प्रतिबंधित है, फिर भी इसका पालन कहीं पर भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन




शहर में लगे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। जो लोग ट्रांसफार्मर के नीचे या आसपास दुकानें लगा रहे हैं, उन्हें हटाने के लिए पालिका प्रशासन से सहयोग मांगा जाएगा। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।


- केएन शुक्ला, एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें