छठ पर्व को लेकर मुखलिसपुर चौराहे पर लगी फलों की दुकान।
संतकबीरनगर। छठ पर्व को लेकर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में दुकानें सज गई है। लोग दुकानों पर पहुंच खरीदारी कर रहे हैं। इससे बाजार की रौनक बढ़ गई है।
खलीलाबाद में मुखलिसपुर तिराहे पर छठ पर्व पर पूजा में शामिल होने वाले सामनों की दुकानें सज गई है। यहां पर डलिया 180 रुपये, सुपेला 70 रुपये, गन्ना 70 रुपये जोड़ा, नींबू बड़ा 40 रुपये पीस, शरीफा 10 रुपये, नारियल 20 रुपये, संतरा 50 रुपये किलो आदि के रेट पर बिक रहे हैं। दुकानदार दीनानाथ ने बताया कि छठ को लेकर ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहु़ंच रहे हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में भी छठ पर्व को लेकर लोग खरीदारी करते दिखे।