फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे बाजार, मुस्तैद रही पुलिस, डीएम व एसपी ने शहर में भ्रमण कर लिया जायजा

विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण शहर में पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बंद रहे बाजार, मुस्तैद रही पुलिस, डीएम व एसपी ने शहर में भ्रमण कर लिया जायजा
विज्ञापन

- मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
संवाद न्यूज एजेेंसी
संतकबीरनगर। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर से लेकर गांव तक बाजार बंद रहे। जगह-जगह पर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए। सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच प्रशासनिक अमला सक्रिय रहा और लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए शासन ने सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। इसके अनुपालन में रविवार को खलीलाबाद कस्बे की सभी दुकानें बंद रहीं। कुछ मेडिकल की दुकानें खुली रही, जहां दवा खरीदने आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाजार व बैंक बंद रहे, जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मोहर्रम के चलते विशेष सतर्कता बरती गई। इस बीच डीएम रवीश गुप्त व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने भ्रमण कर जायजा लिया। डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क के शहर में न दिखाई दें। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। कहीं पर भी भीड़भाड़ न होने दिया जाए। दूसरी तरफ शहर में प्रवेश करने वालों मार्गों पर पुलिस के जवान हर आने-जाने वालों को रोककर पूछताछ करते नजर आए। दूसरी तरफ स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच का अभियान रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें