फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिगरेट न मिलने पर फूंक दी दुकान

Thu, 05 Dec 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के कांटे चौकी के पास दुकान पर गए मनबढ़ों ने सिगरेट न मिलने पर दुकान में आग लगा दिया। जानकारी के अनुसार उमिला गांव निवासी मनोज चौरसिया पुत्र बैजनाथ चौरसिया ने बताया कि कांटे चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास वह एक छप्पर में चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात एक बाइक से तीन युवक नशे में धुत होकर दुकान पर आए और सिगरेट देने को कहे। दुकान पर मनोज और उनकी पत्नी वंदना मौजूद थीं। उन्होंने रात 12 बजे के बाद आने के वजह से सिगरेट देने से मना किया तो युवकों ने गाली देना शुरू कर दिए। सिगरेट न मिलने पर उनके छप्पर में आग लगा दी। मनोज ने इसकी जानकारी कांटे पुलिस चौकी पर दी। कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया। कोतवाली पुलिस की तरफ से इस तरह के किसी भी घटना की पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें