फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कड़ाके की ठंड ने कंपकंपाया

विज्ञापन
बेलहर कला में अलाव के पास बैठे लोग। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड ने कंपकंपाया
विज्ञापन

घरों में कैद रहे लोग, दिनचर्या हुई प्रभावित, सड़कों पर रहा
संतकबीरनगर। एक दिन की हल्की धूप के बाद शनिवार को फिर कड़ाके की ठंड पड़ी। ओस की बूंदों के साथ गलन ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। लोग घरों में ही कैद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
पिछले कई दिनों से ठंड के कारण लोग परेशान हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्द हवा चलने से ठंड में और इजाफा हो गया है। सुबह के समय लोग घरों से बहुत कर बाहर निकले। जिन लोगों को राजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से निकलना पड़ा, वे ठंड से कांपते दिखे। चाय की दुकानों पर भी लोग रुककर चाय की चुस्कियों के साथ ही खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

धुंध की वजह से सूरज के दर्शन चार बजे तक नहीं हुए। चार बजे के बाद हल्की धूप दिखी, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। धुंध के कारण चालकों को वाहन की लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। दुकानें भी देर से खुलीं और शाम को जल्द बंद हो गईं। प्रशासन का दावा है कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के 25 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। रैन बेसरा भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव की व्यवस्था की गई है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति रात में फुटपाथ न रहने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें