फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर 18 ब्लैक स्पॉट, बनी रहती हादसे की आशंका

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास भी ब्लैक स्टॉप की सूची में शामिल। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सड़कों पर 18 ब्लैक स्पॉट, बनी रहती हादसे की आशंका
विज्ञापन

संतकबीरनगर। देर से ही सही सड़क सुरक्षा के लिए शासन ने कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद की मार्च तक सड़कों के ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने के निर्देश के बाद जिले की सड़कों पर 18 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन्हें मार्च तक दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
एनएच 28 पर कांटे, दुर्गा मंदिर मगहर, भुवरिया, सरैया, बूधाकला, डीघा, रैना पेपर मिल, सोनी होटल के पास, टेमा रहमत, भुजैनी, नेदुला शामिल है। इसके अलवा एच एच 328 ए के मेंहदावल बाईपास, बनकटिया, नेतवापुर, नंदौर, एचएच 227 पर सिरसी व एसएच 160 पर बेलहर खुर्द में ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर आए दिन दुुर्घटना होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल के आंकड़े पर गौर करें तो इन स्थानों पर 153 दुर्घटनाहो चुकी है। अधिकतर स्थानों पर संकेतक नहीं लगे हैं। सड़कों के किनारे रेडियम पट्टियां सही नहीं हैं। तीव्र मोड़ पर कोई इंतजाम नहीं हैं। अवैध कट भी लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बना लिए हैं। आम लोगों के साथ छुट्टा पशु भी बेरोकटोक हाईवे पर आते-जाते हैं। यातायात प्रभारी बृजेश यादव ने बताया कि हाईवे पर 18 ब्लैक स्पॉट चिहिंत किए गए हैं।
...
एनएचआई करेगी व्यवस्था
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रामजीत प्रसाद ने कहा कि ब्लैक स्पॉट हाईवे पर है। इसे दुरुस्त कराने का काम एनएचआई कराएगी।
...
कोट
जल्द ही संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की जाएगी, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त कराया जा सके।
-प्रेमरंजन सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें