खलीलाबाद के घटरम्हा में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों का हाथ मिलाकर उद्घाटन करते विधायक-स्रोत
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लाॅक के घटरम्हा बैरमपुर में बृहस्पतिवार को विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कुल 36 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। विजेताओं को विधायक सदर और विधायक धनघटा ने पुरस्कृत किया। कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजक विजय पहलवान ने बताया कि मेंहदावल के शिवानंद यादव और बलिया के अभिषेक के बीच कुश्ती हुई। जिसमे शिवानंद यादव विजेता बने। अमित पहलवान बैरमपुर और किशन स्टेडियम खलीलाबाद के बीच कुश्ती में अमित पहलवान विजेता हुए। इसी तरह से अभिषेक बैरमपुर और दिनेश गोरखपुर के बीच हुई कुश्ती में अभिषेक विजेता बने। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहाकि खेल में हारजीत होती है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और अधिक मेहनत करना चाहिए। हमारे पहलवानों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया है। कुश्ती के लिए जो भी होगा वह उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक मेंहदावल गणेश चंद चौहान ने कहाकि प्रतियोगिता एक मंच होता है जहां पर अपनी प्रतिभाग दिखाने का अवसर मिलता है। संवाद