तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
तामेश्वरनाथ में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
सावन के पहले दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को तामेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों भी भगवान शिव की आराधना की गई। तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
तामेश्वरनाथ मंदिर के व्यवस्थापक रोहित भारती और शक्ति दत्त भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार भोर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। सुबह करीब 11 बजे तक लोग भगवान शिव को जलाभिषेक करते रहे। इस दौरान महिलाओं ने मेले में खरीदारी भी की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मशंकर भारती एवं प्रधान के प्रतिनिधि डॉ. राम सुरेश पासवान ने बताया कि रविवार को कांवड़ियों का जत्था धाम में पहुंचेगा। उनके ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था कमेटी के सदस्य करेंगे।
सोमवार को शिवभक्तों के काफी संख्या में आने की उम्मीद है। परिसर में पॉलिथीन बैग का प्रयोग न करने के लिए दुकानदारों को हिदायत दी गई है। मेले में आने वालों के लिए पेयजल, शौचालय आदि के प्रबंध किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने शिव की आराधाना की। नाथनगर निबिअहवा पोखरा, बेल्डुआ शिव मंदिर और हरिहरपुर स्थित सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने शिव को जलाभिषेक किया।