शिक्षामित्र ने पुलिस को बताया है कि आरोपी प्रधानाध्यापक से उसके रिश्ते काफी अच्छे थे। पहले वह विद्यालय के कार्यालय का काम भी कर दिया करती थी। अब उसने कार्यालय का काम करना बंद कर दिया है। इससे प्रधानाध्यापक उससे नाराज रहता है। किसी से बातचीत करते देखता है तो आग बबूला हो जाता है। अनावश्यक उसके ऊपर अधिकार जमाता है। बात न मानने पर मारपीट पर अमादा हो जाता है। पूर्व में भी उसके साथ कई बार दुर्व्यवहार कर चुका है।
शिक्षा मित्र ने बताया कि बुधवार को वह गोला बाजार में गोल गप्पे खा रही थी। तभी प्रधानाध्यापक बाइक से वहां पहुंचा और उसे पीटने लगा। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। वह कोतवाली पहुंरी तो पीछे-पीछे वहां भी पहुंच गया। उसने पुलिस कर्मियों को उल्टी-सीधी बातें बताईं। महिला ने बताया कि आरोपी उससे हुईं बातें रिकॉर्ड करता था। पूर्व में वह बातचीत का आडियो उसके पति को भेज चुका है।
कोतवाल सर्वेश राय ने कहस कि जांच में पता चला है कि महिला शिक्षा मित्र और आरोपी प्रधानाध्यापक के रिश्ते पहले अच्छे रहे हैं। आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।