संतकबीनगर। शहर के डीघा निवासी अनिल मिश्र उर्फ बबलू मिश्र की पुत्री शिखा मिश्रा ने एनआईटी दिल्ली से एम टेक मैकेनिकल (सीएडी/सीएएम प्रोग्राम) से गोल्ड मेडल हासिल किया है। शनिवार को आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शिखा को गोल्ड मेडल दिया।
खलीलाबाद शहर के सेंट थॉमस इंटर काॅलेज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तथा लखनऊ के रामस्वरूप काॅलेज से बीटेक करने वाली शिखा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। गोल्ड मेडल पाने से खुश शिखा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के अलावा स्वर्गीय बाबा सच्चिदानंद मिश्र, माता सुधा मिश्रा, भाई अंकित मिश्र समेत अन्य परिजनों को दिया है।