विकास खंड की स्थापना के बाद हुए प्रथम चुनाव में जंगल बेलहर की क्षेत्र पंचायत सदस्य रामरती देवी को पहला ब्लाक प्रमुख चुना गया। प्रथम निर्वाचित प्रमुख रामरती देवी साक्षर नहीं थीं। इसी तरह दूसरी बार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनी गईं निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुभावती देवी भी निरक्षर हैं।
लेकिन इस बार हए चुनाव में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री के भाई की पत्नी राधिका निषाद चुनी गई, उन्होंनें वर्तमान ब्लाक प्रमुख सुभावती देवी की 59 मतों से चुनाव हरा दिया।कुल पड़े 68 मतों में राधिका निषाद को 63 तथा वर्तमान ब्लाक प्रमुख सुभावती देवी को मात्र चार मत ही मिल सके। एक मत अवैध पाया गया।
कक्षा आठ पास नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राधिका निषाद नें कहा कि विकास खंड बेलहर कलां को एक आदर्श विकास खंड बनाया जाएगा। यहां पर अब तक चली आ रही लूट-खसोट की परंपरा को तोड़ते हुए विकास खंड में लोकतंत्र स्थापित किया जाएगा। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उचित सम्मान मिलेगा।