फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पानी गिराने के विवाद में धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के साहूपार गांव में पानी गिराने के विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक और उसके परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साहूपार निवासी ग्रीस चंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जगदीश के घर के पीछे ले गई। वहां पानी गिराने को लेकर पूछताछ हुई। ग्रीस चंद्र का कहना है कि वह अपनी जमीन में पानी गिरा रहे थे। इस पर पड़ोसी मनोज यादव, अशोक यादव, किसनावती तथा अशोक की पत्नी गालियां देने लगे और धारदार हथियार व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई विजय यादव और भतीजे श्रीचंद्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें