रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय पोषण एवं पढ़ाई विषयक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
इसमें जमीनी स्तर पर लाभार्थियों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को धरातल पर उतार कर सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि एवं खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा, विशिष्ट अतिथि अंकित तिवारी व सीडीपीओ अनुज कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव को विद्यालय पर बच्चों के बीच साझा करें। विशिष्ट अतिथि अंकित तिवारी ने शून्य से छह वर्ष आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आवश्यक संतुलित आहार, सूक्ष्म पोषक तत्वों की भूमिका, नियमित स्वास्थ्य देखभाल व स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी के रूप में विकसित करें। खेल के माध्यम से बच्चों को रुचिकर शिक्षा प्रदान करें।