रोसयाबाजार। शरद पूर्णिमा पर गागरगाड़ में आयोजित मेले में रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मेले का आनंद उठाया।
शरद पूर्णिमा पर आयोजित मेले में श्रीराम परिवार की झांकी व रावण दहन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। रावण के पुतले का दहन होते ही उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। लोगों ने रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पूरे क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही। बच्चों ने खिलौनों और अन्य दुकानों पर खरीदारी की, वहीं लोगों ने मेले में घूमकर आनंद उठाया। घोड़ा दौड़, भेड़ा लड़ान, बिरहा गायन कार्यक्रम के साथ-साथ सुंदरकांड का पाठ भी डॉक्टर जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में हुआ जो भक्तिमय रहा।
मेले में ग्रामीण क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता की झलक दिखाई दी। इस मौके पर आयोजक गिरीश चंद पांडेय, विनय पांडेय, शुभम पांडेय, श्रीधर पांडेय, प्रदीप शर्मा, योगेंद्र शर्मा, रमाकांत चौधरी बाबूराम शर्मा, अंकित शर्मा, सूरज, झिनक, दिलीप, विकास आदि मौजूद रहे।