संदीप के हत्यारोपियों को को जेल भेजती धनघटा पुलिस।
- फोटो : KHALILABAD
शराब पीने के विवाद में संदीप की गई थी हत्या
धनघटा। धनघटा पुलिस ने शनिवार को संदीप हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्या में शामिल चारों आरोपियों राजकुमार पुत्र सुदामा, मंजू पत्नी ओम प्रकाश, बिफना पत्नी सुदामा तथा संतराम पुत्र अवधू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक संदीप की हत्या शराब पीने और कोहडे़ का पौधा उखाड़ देने के विवाद में हुई थी। चारों हत्यारोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि संदीप (25) पुत्र रामचंद्र 22 नवबंर की शाम लौटने की बात कहकर अपने पिता के पास से गया और लौटा नही। उसके परिवार के लोग बेटे की बहुत खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं मिला। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने 27 नवबंर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता संदीप की तलाश में जुट गई। इधर, 27 नवबंर को जब नरायनपुर गांव के पास घाघरा नदी में जाल डाला गया तो संदीप की हाथ पैर बंधी लाश मिली। इस मामले में संदीप के पिता रामचंद्र ने गांव निवासी दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। एसओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। पूछताछ में संदीप पर खेत से कोहड़े का पौधा उखाड़ने और शराब को लेकर विवाद में हत्या किए जाने की बात स्वीकार किया।